वर्ष 2018 से ही मैं अपनी शादी और नौकरी को लेकर बहुत परेशान चल रहा था। इन 5 वर्षों की कठिनाइयों का चरम 2023 में तब हुआ जब मैं एक बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। इस बात से मैं अत्यधिक निराश और दुःखी होकर मैं एक मंदिर गया और वहाँ शिवलिंग के सामने बैठकर मैं बहुत रोया और मैने ईश्वर से अपनी वेदना साझा करते हुए कहा वह मुझे इतने कष्ट क्यों दे रहे हैं? मेरी क्या गलती है? मैंने उनसे कहा कि मुझमें अब और सहन करने की शक्ति नहीं बची है। तभी अचानक गुरूजी का चेहरा मेरी आँखों के सामने प्रकट हो गया और फिर मैं 8 मार्च 2024 को महशिवरात्रि के अवसर पर बड़े मंदिर गया और उनसे जुड़ गया।
जल्द ही उन्होंने मेरे लिए जीने का रास्ता खोल दिया।
लगभग एक साल पहले, जन 2023 में, मेरी नौकरी की स्थिति बहुत बुरी थी। मैनें कंपनी में एक नये पद पर काम करना प्रारंभ किया था, लेकिन परिस्थितियाँ ऐसी बन गईं कि मुझे लगा अब नौकरी छोड़नी पड़ेगी, किन्तु गुरूजी की कृपा से कंपनी में मुझे उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया। उनकी असीम कृपा से मेरी प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। मैं गुरूजी का हृदय से आभारी हूँ।
अब मैं गुरूजी के आशिर्वाद से, बहुत प्रसन्न हूँ और जीवन में आनंद और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहा हूँ।
ॐ नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ॐ नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
अयान दास, एक भक्त
जुलाई 2024